महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना: किसानों को मिलेंगे 6000 रूपए हर साल

maharashtra mukhymantri kisaan yojana

क्या है महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना

जैसा की आप सभी जानते हैं की, कृषि कार्य में हमेशा जोखिम बनी रहती है। मौसम की अनियमितता जैसे सूखा पड़ने, अधिक वर्षा के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो जाती है। जिन किसानों की पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, वह अपनी फसल के ख़राब होने के चलते आत्महत्या तक कर लेते हैं। किसानों की बढती आत्महत्या एक चिंता का विषय है, एवं सरकारों द्वारा इसे कम करने एवं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के हर संभव प्रयास किये जा रहें हैं।

हालही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार किसानों को सालाना 6000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह आर्थिक सहायता चरणबद्ध तरीके से डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जायेगी। आइये जानते हैं, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में।

किसानों को प्रतिवर्ष दी जायेगी 6000 रूपए की आर्थिक सहायता

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। क्योंकि महाराष्ट्र राज्य में किसानों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। इसके कारण महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक पहल शुरू की गयी है जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री किसान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार राज्य के लघु एवं सीमान्त कृषकों को सालाना 6000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिससे किसान खेती-किसानी की और प्रोत्साहित होंगे एवं किसानों की आर्थिक व्यवस्था भी सुद्रण होगी।

जानिये महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना के लाभ / विशेषताएं

  • महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना को शुरू किया गया है।
  • इस स्कीम के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के लघु एवं सीमान्त कृषकों को सालाना 6000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
  • योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता चरणबद्ध तरीके से किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जायेगी।
  • इस योजना के संचालन से राज्य के किसान खेती किसानी की और प्रोत्साहित होंगे एवं उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।
  • राज्य में किसानों की आत्महत्या की दर कम होगी एवं किसानों के सामाजिक जीवन स्तर में वृद्धि होगी।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना के लिए पात्रता / शर्तें

महराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जो निम्नप्रकार है:-

  • आवेदक किसान महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन्ही किसानों को मिलेगा, जिनके पास कृषि योग्य भूमि है।
  • राज्य के लघु एवं सीमान्त कृषक ही इस योजना के लाभ के पात्र होंगे।
  • आवेदक के पास सक्रिय बचत बैंक खाता होना चाहिए एवं बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री किसान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  • किसान का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • जमीन से जुड़े कागज़ात
  • खसरा नंबर / खतौनी नक़ल
  • बैंक खाते का विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

कैसे लें महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना का लाभ

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार किसान जो महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभी मुख्यमंत्री किसान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के सम्बन्ध में कोई ऑफिसियल वेबसाइट लांच नहीं की गयी है। जल्द ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट / पोर्टल को लांच किया जाएगा एवं आवेदन प्रक्रिया शुरू की जायेगी। जैसे ही सरकार द्वारा ऑफिसियल पोर्टल एवं आवेदन की प्रक्रिया सक्रिय की जायेगी, इसकी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान कर देंगे। किसान महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना से जुडी अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग में संपर्क करें।

Leave a Comment