क्या है, मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
किसानों की आय को बढाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनायें संचालित की जा रही है। इसी दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा कृषि में बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाले किसानों को पुरुष्कृत किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा सम्बंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए नकद इनाम / पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा।
किसानों को विभिन्न कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीकों जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, टिकाऊ कृषि, जैविक खेती और एकीकृत कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए, उनके योगदान के लिए प्रेरित करने के लिए, किसानों को नकद इनाम / पुरूस्कार दिए जायेंगे। प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर पांच लाख रूपए के प्रथम पुरूस्कार एवं तीन-तीन लाख रूपए के दो द्वितीय पुरूस्कार एवं 1-1 लाख रूपए के पांच तृतीय पुरूस्कार एवं वहीँ जिला स्तर पर 50-50 हज़ार रूपए के चार पुरूस्कार दिए जायेंगे।
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी की और प्रोत्साहित करना है। इस स्कीम के तहत किसानों को प्रगतिशील बनाना है ताकि खेती-किसानी में प्रयुक्त होने वाली नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल करके उत्पादन एवं उत्पादकता को बढाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की पुरुस्कार राशि का विवरण
10 एकड़ जमीन रखने वाले किसानों के लिए लागू | |||||
---|---|---|---|---|---|
क्र.सं | स्तर | वर्ग | पुरस्कार संख्या | पुरस्कार राशि | कुल राशि |
1. | राज्य | पहला | 1 | 5 लाख रुपए | 5 लाख रुपए |
2. | राज्य | दूसरा | 2 | 3 लाख रुपए | 6 लाख रुपए |
3. | राज्य | तीसरा | 5 | 1 लाख रुपए | 5 लाख रुपए |
4. | जिला | सांत्वना पुरस्कार | 88 | 50 हजार रुपए | 44 लाख रुपए |
5. | कुल योग | 96 | 60 लाख रुपए |
- 5-10 एकड़ भूमि वाले किसानों के लिए लागू – प्रत्येक जिले के 4 किसानों को 50000/- रूपए प्रति पुरुस्कार दिया जाएगा। कुल पुरुष्कारों की संख्या 88 होगी।
- 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के लिए लागू – जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है और वे कृषि एवं बागवानी में उत्कृष्ट कार्य कर रहें हैं वे भी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्हें 10000 रूपए प्रति एकड़ अधिकतम 50000/- रूपए की धनराशि से पुरुष्कृत किया जाएगा। इस श्रेणी में पुरुस्कारों की कुल श्रेणी का निर्णय तय किया जाना है।
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए पात्रता
इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता/शर्तें रखी है, जो निम्नप्रकार हैं:-
- किसान हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ राज्य के सिर्फ उन किसानों को मिलेगा, जो अपनी कृषि भूमि पर सिर्फ खेती करते हैं।
- पहले पुरूस्कार के लिए 10 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान पात्र होंगे।
- दूसरा पुरूस्कार के लिए 5-10 एकड़ जमीन वाले किसान आवेदन कर सकते हैं।
- तीसरे पुरूस्कार के लिए 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसान आवेदन कर सकते हैं।
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए दस्तावेज
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करने के लिए किसानों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का विवरण
- खसरा-खतौनी भूमि के कागज़ात
- मोबाइल नंबर आदि
कैसे करें प्रगतिशील किसान सम्मान योजना में आवेदन
इच्छुक किसान जो प्रगतिशील किसान सम्मान योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट agriharyana.gov.in को ओपन करें।
- अब होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर मेनू में अप्लाई फॉर एग्रीकल्चर स्कीम ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा। इस पेज में आपको हरियाणा कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की सूची देखने को मिलेगी।
- यहाँ पर आपको प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को सर्च करना है एवं उसके सामने दिए गए View बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद अगला पेज में आपको I Agree के ऑप्शन को सेलेक्ट करके Click Here For Registration विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सर्च रिकॉर्ड बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद प्रगतिशील किसान सम्मान योजना आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही-सही भरे एवं आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- इस प्रकार आप प्रगतिशील किसान सम्मान योजना में सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हो।
पुरुस्कारों के लिए चयन मानदंड
किसानों को कृषि तथा सम्बद्ध क्षेत्रों के साथ-साथ नवीनतम तकनीक अपनाने के आधार पर चुना जाएगा। पुरुष्कृत किये जाने वाले किसानों का चयन निम्नानुसार अंक प्रणाली द्वारा किया जाएगा।
अनु क्रमांक | हस्तक्षेप | अधिकतम स्कोरिंग अंक |
---|---|---|
1. | फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर प्रमुख फसलों में प्राप्त उत्पादकता | 10 |
2. | जैविक खेती | 10 |
3. | फसल विविधीकरण | 10 |
4. | सूक्ष्म सिंचाई | 10 |
5. | फसल अवशेष प्रबंधन | 5 |
6. | मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर पोषक तत्व प्रबंधन | 5 |
7. | बागवानी/सब्जियां/मधुमक्खी पालन | 10 |
8. | पशुपालन | 10 |
9. | मछली पालन | 10 |
10. | प्रसंस्करण / मूल्य वर्धन | 10 |
11. | कोई भी अतिरिक्त साधारण गतिविधि | 10 |